यूपी, छत्तीसगढ़ व नगालैंड में भी पेट्रोल का शतक, 35 पैसे और बढ़े दाम, डीजल भी 26 पैसे महंगा

Webdunia
शनिवार, 10 जुलाई 2021 (16:23 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा नगालैंड में भी कुछ जगहों पर पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। वाहन ईंधन कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 26 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं।

ALSO READ: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम...
 
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 100.91 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 89.88 रुपए प्रति लीटर पर है। मूल्यवर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं। इस मूल्यवृद्धि के बाद उत्तरप्रदेश के रामपुर, छत्तीसगढ़ के कांकेर, जशपुर और नारायणपुर जिलों के अलावा नगालैंड के कोहिमा में पेट्रोल का दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है।

ALSO READ: पेट्रोल की कीमत के विरोध में मंत्री साइकल चलाकर पहुंचे विधानसभा
 
राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, बिहार, पंजाब, लद्दाख, सिक्किम ओर पुडुचेरी में पहले ही पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर से अधिक के दाम पर बिक रहा है। देश में सबसे अधिक खपत वाला ईंधन डीजल राजस्थान, ओडिशा और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो चुका है। इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मुद्दे पर कुछ कहने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी मुझे इस मामले की पूरी जानकारी लेनी है। उसके बाद ही मैं इस पर कुछ कह पाऊंगा। पुरी ने 8 जुलाई को पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार संभाला है।

ALSO READ: मोदी को ममता की चिट्ठी: पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की मांग
 
दिल्ली में पेट्रोल के खुदरा दाम में 55 प्रतिशत हिस्सा करों का है। इसमें 32.90 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क के हैं, जो केंद्र सरकार वसूलती है। 22.80 रुपए प्रति लीटर मूल्यवर्धित कर के हैं, जो राज्य सरकार द्वारा वसूले जाते हैं, वहीं डीजल के दाम में करों का हिस्सा 50 प्रतिशत है। इसमें उत्पाद शुल्क का हिस्सा 31.80 रुपए और वैट का 13.04 रुपए प्रति लीटर है। 4 मई से पेट्रोल के दाम 38 बार बढ़ाए गए हैं। इस दौरान पेट्रोल 10.51 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है, वहीं डीजल के दाम इस दौरान 36 बार में 9.15 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख