Publish Date: Tue, 02 Oct 2018 (09:41 IST)
Updated Date: Tue, 02 Oct 2018 (09:43 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए। दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 83.85 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल की कीमत 16 पैसे बढ़कर 75.25 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 83.73 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा था जबकि डीजल 75.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।
मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़े हैं। यहां पेट्रोल 91.20 रुपए प्रति लीटर बेचा रहा है जबकि डीजल 17 पैसे के इजाफे के साथ 79.89 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है।