sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आज से महंगा पड़ेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्यों...

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने मंगलवार से पेट्रोल पंप मालिकों को दिए जाने वाले डीलर कमीशन को बढ़ा दिया है। कमीशन बढ़ने की वजह से आम आदमी को आज से पेट्रोल-डीजल की ज्यादा कीमत चुकानी होगी। 
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से पेट्रोल के लिए 1 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 0.72 रुपए प्रति लीटर कमीशन बढ़ाने की मांग कर रही थी। 
 
यह कमीशन अब तक 2.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल के लिए 1.65 रुपए प्रति लीटर था। कमीशन की नई दरें 1 अगस्त से लागू हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा सांसदों से अमित शाह नाराज...