क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम

Webdunia
बुधवार, 2 मार्च 2022 (10:49 IST)
नई दिल्‍ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्‍चे क्रूड के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए हैं। भारत की सरकारी तेल कंपनियों ने भी बुधवार को कई राज्‍यों की राजधानियों में पेट्रोल-डीजल के भावों में बदलाव किया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल के दाम नहीं बदले।
 
तेल कंपनियों ने करीब 4 महीने से दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बावजूद इसके मुंबई में अब भी पेट्रोल की कीमत सबसे ज्‍यादा 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। बुधवार को यूपी के ही नोएडा शहर में पेट्रोल महंगा हो गया तो राजधानी लखनऊ में कीमतें नीचे आईं हैं।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 95.41 और डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 डीजल 94.14, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 और डीजल 89.79, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिंदूर छीनने वालों ने अपना खानदान खोया, Operation Sindoor पर बोले CM योगी

भारत के 80 विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर की स्ट्राइक, पाकिस्तानी PM शरीफ ने कहा

Operation Sindoor कोड नेम से कांग्रेस को परेशानी, पृथ्वीराज चव्हाण ने क्यों उठाया सवाल

कहां छिपा है पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड गुल, TRF सरगना का और भी है नाम

कौन हैं लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में सबूतों के साथ पाकिस्तान को किया बेनकाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan war Live : लाहौर पर भारत ने किया बड़ा हमला, पाकिस्तान की तबाही शुरू

india pakistan war update : भारत ने पाकिस्तान के 2 JF-17 फाइटर जेट और F-16 जेट को किया तबाह

LIVE: बड़ी खबर, पाकिस्तान के 12 शहरों में भारत की कार्रवाई, कराची में INS विक्रांत का एक्शन शुरू

CM पुष्कर धामी ने परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अगला लेख
More