पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 31वें दिन स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं इसके भाव

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (11:14 IST)
नई दिल्ली। फ्रांस और ब्रिटेन समेत अन्य यूरोपीय देशों में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) की दूसरी लहर के जोर पकड़ने से तेल की मांग कमजोर पड़ने की आशंका के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में सोमवार को लगातार 31वें दिन भी कोई घटबढ़ नहीं हुई।
 
यूरोप में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के साथ ही अब फिर कई देश लॉकडाउन का एलान कर चुके हैं। फ्रांस के बाद अब इंग्लैंड में भी लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कर दिया है। लॉकडाउन 5 नवंबर से शुरू होगा और 2 दिसंबर तक 4 सप्ताह चलेगा। इससे ईंधन की खपत पर असर पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान पब, रेस्तरां, गैरजरूरी दुकानें और दूसरी सुविधाओं के संचालन पर पाबंदी रहेगी।
 
घरेलू बाजार में डीजल के दाम में अंतिम बार कटौती 2 अक्टूबर को हुई थी जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 41 दिन से स्थिर है। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उठापटक देखने को नहीं मिल रही है।
 
अमेरिका में तेल भंडारण बढ़ने और मांग को लेकर चिंता से कच्चे तेल में कमजोरी बनी हुई है, वहीं कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों से मांग को लेकर भी चिंता सता रही है। अमेरिका और यूरोप में कोरोनावायरस की दूसरी लहर की वजह से मांग को लेकर चिंता है।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपए जबकि डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.99 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल 75.95 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही।
 
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के 4 बड़े महानगरों पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है-
 
शहर डीजल पेट्रोल (कीमत रुपए प्रति लीटर में)
 
दिल्ली 70.46 81.06
मुंबई 76.86 87.74
कोलकाता 73.99 82.59
चेन्नई 75.95 84.14। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासी की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

CEC राजीव कुमार हुए सेवानिवृत्त, LS और JK विधानसभा समेत अनेक चुनाव कराए संपूर्ण

HONDA ने बिक्री में बना दिया रिकॉर्ड, 17 वर्षों में किया यह कमाल

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

अगला लेख
More