Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: गुजरात-महाराष्ट्र में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी किए नए भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: गुजरात-महाराष्ट्र में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों ने जारी किए नए भाव
नई दिल्ली , बुधवार, 12 जुलाई 2023 (10:36 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज बुधवार को सपाट बनी हुई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.01 डॉलर घटकर 74.82 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 79.38 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। गुजरात में पेट्रोल 61 और डीजल 62 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल के दाम 54 और डीजल के 47 पैसे घट गए हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल 54 और डीजल 52 पैसे सस्ता हुआ है।
 
 
इसके अलावा झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं, दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 25 और डीजल 24 पैसे सस्ता महंगा हुआ है। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में भी ईंधन महंगा हुआ है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.48 और डीजल 89.67, पटना में पेट्रोल 107.59 रुपए और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल के PM पुष्प कमल दहल प्रचंड की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन