Petrol Diesel Prices: बिहार में सस्ता और बंगाल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव?

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2023 (10:25 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें वैश्विक बाजार में लगभग सपाट बनी हुई हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.17 डॉलर बढ़कर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 72.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश में तेल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल बिहार में सस्ता और बंगाल में महंगा हो गया है।
 
आज बिहार में पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे सस्ता हुआ है। इसी तरह गुजरात में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 56 पैसे की गिरावट है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 29 और डीजल 26 पैसे नीचे आया है। पंजाब में पेट्रोल-डीजल की कीमत 24 पैसे घटी है। दूसरी ओर उत्तरप्रदेश में पेट्रोल और डीजल 36 पैसे महंगा हुआ है। पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत 44 और डीजल की 41 पैसे बढ़ी है। महाराष्ट्र, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश, कहां गिरेगी बर्फ?

नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों मची भगदड़? RPF ने रिपोर्ट में किया खुलासा

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

अगला लेख
More