Daily Horoscope

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रूड ऑइल में तेजी के बावजूद ईंधन के दाम स्थिर, जानिए महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
Petrol Diesel
नई दिल्‍ली। सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
 
मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। आज गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर के आसपास रहा। फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। अगर ब्रेंट क्रूड महंगा बना रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम दोबारा बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83 और पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 प्रति लीटर के भाव हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में हिंदू धार्मिक चिह्नों का जिक्र, प्रशासन ने नहीं किया सहयोग