जम्मू-कश्मीर में अब पीली बर्फ से डरे लोग, जानिए कौन है इसका जिम्‍मेदार...

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (19:28 IST)
जम्मू। आतंकवाद से धीरे-धीरे मुक्ति पा रहे जम्मू-कश्मीर में एक नई चिंता पीली बर्फ की है। यह सच है कि कश्मीर में 2 दिन पहले पीली बर्फ ने कश्मीरियों को डरा दिया है। पहले भी जम्मू-कश्मीर काली बर्फ और काली बारिश के दौर से गुजर चुका है, जिस कारण प्रदेश के निवासियों का भयभीत होना स्वाभाविक है।

हालांकि मौसम विभाग ने इसके लिए सीमा पार से आने वाली धूल और आंधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि दरअसल जब उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में कल रात 2 बजे के करीब पीली बर्फ गिरी तो उससे करीब 7 से 8 घंटे पहले पाकिस्तान के सेंट्रल और दक्षिणी अफगानिस्तान के हिस्सों से चलने वाली धूलभरी हवाएं उत्तरी कश्मीर तक पहुंच गई थी, जिसने बर्फ के साथ मिलकर पीली बर्फ का रूप धारण कर लिया था, पर कश्मीरियों को मौसम विभाग के स्पष्टीकरण पर विश्वास नहीं है।

यही कारण है कि वे डरे हुए हैं और भयभीत हैं। दरअसल वर्ष 1991 में जम्मू-कश्मीर एक बार काली बर्फ और काली बारिश से जूझ चुका है। तब 15 मार्च 1991 को कश्मीर के कई हिस्सों में काली बर्फ गिरी थी। लोगों ने इसे कश्मीर में फैले आतंकवाद और आतंकियों द्वारा बहाए जा रहे मासूमों के खून से जोड़ते हुए कहा था कि यह खुदा का कहर है।

ऐसा ही कुछ अनुभव जम्मू के लोगों को भी कश्मीर में काली बर्फ के गिरने के करीब 15 दिनों बाद हुआ था जब 2 अप्रैल 1991 को जम्मू के कुछ इलाकों में काली बारिश हुई थी। तब मौसम विभाग इतना सशक्त नहीं हुआ करता था और कई महीनों के बाद जाकर यह जानकारी सामने आई थी कि यह सब खाड़ी युद्ध के कारण हुआ था, जहां गोला-बारूद के भारी इस्तेमाल ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान तक वातावरण पर व्यापक प्रभाव डाला था।

इतना जरूर था कि पीली बर्फ के गिरने के बाद कश्मीरी पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन गुलाम नबी आजाद का नाम लेते हुए चटखारे ले रहे थे, जिन्होंने वर्ष 2021 में एक अखबार को दिए गए अपने साक्षात्कार में कहा था कि वे तभी भाजपा में शामिल होंगें, जब कश्मीर में काली बर्फ गिरेगी। एक कश्मीरी भाजपा नेता का कहना था कि आजाद साहिब अब तो पीली बर्फ भी गिर गई, भाजपा में आ जाओ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन

प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर

Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य

लाडकी बहन योजना का किसे मिला सबसे ज्‍यादा लाभ, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़े

अगला लेख
More