पेंशनभोगियों के लिए ईपीएफओ वेबसाइट पर खास पोर्टल शुरू

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (20:53 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनभोगियों के लिए एक विशेष पोर्टल आरंभ किया है। इस पोर्टल से पेंशनभोगी पेंशन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि ईपीएफओ की वेबसाइट पर मौजूद इस पेंशनर पोर्टल से पेंशनभोगी पेंशन संबंधी सभी जानकारी जैसे- पेंशन भुगतान आदेश संख्या, पेंशनर भुगतान आदेश विवरण, पेंशनर पासबुक जानकारी, पेंशन जमा होने की तिथि, पेंशनर जीवन प्रमाण पत्र आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस पोर्टल से पेंशनर के जीवन प्रमाण पत्र के जमा नहीं होने या अस्वीकार होने की स्थिति में जीवन प्रमाण पत्र की स्थिति संबंधी जानकारी मिलने में सहायता मिलेगी। इसमें पेंशन रोके जाने का विवरण और कारण की जानकारी भी मिल सकेगी। पोर्टल पर सदस्यों की सुविधा के लिए बेहतर ट्रैक ई केवाइसी सुविधा की भी शुरुआत की गई है। इससे आधार को यूएएन संख्या से जोड़ने की स्थिति और विशेष रूप से विवरण नहीं मिलने की स्थिति में जानकारी मिलेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

केजरीवाल की भरोसेमंद अतिशी मार्लेना होगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, जानेंं क्यों पार्टी ने लगाया दांव?

केजरीवाल के बाद आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान, होंगी तीसरी महिला CM

live : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्‍यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में फैसला

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अगला लेख
More