Hanuman Chalisa

महबूबा मुफ्ती का बड़ा दावा, बोलीं- मुझे घर में नजरबंद किया, कहां जाना चाहती थीं PDP चीफ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 (15:33 IST)
Mehbooba Mufti News : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गनी भट के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोपोर जाने से रोकने के वास्ते उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। भट का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम सोपोर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात तेजी से स्पष्ट होती जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर में शांति या सुधार में कोई रुचि नहीं है। इसके बजाय वे इस क्षेत्र को लगातार अशांति की स्थिति में रखने के लिए दृढ़ हैं। 
 
महबूबा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रोफेसर अब्दुल गनी भट के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए हमें सोपोर जाने से रोकने के वास्ते आज नेताओं को नजरबंद करने का फैसला जम्मू कश्मीर की कठोर और अलोकतांत्रिक वास्तविकता को उजागर करता है। भट का लंबी बीमारी के बाद बुधवार शाम सोपोर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था।
ALSO READ: प्रतिशोध का कोई अंत नहीं होता, लोगों को असहनीय कीमत चुकानी पड़ती है : महबूबा मुफ्ती
यहां हजरतबल दरगाह पर हाल में हुए विवाद का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा कि जनता का गुस्सा एक बड़ा और स्पष्ट संदेश है। पीडीपी नेता ने कहा, हजरतबल दरगाह में जो कुछ हुआ, वह स्वतः स्फूर्त, खुलेआम भड़के जनाक्रोश का कोई अकेला मामला नहीं था। यह हाशिए पर धकेले गए लोगों की ओर से एक बड़ा और स्पष्ट संदेश था। हालांकि भाजपा जानबूझकर इस सच्चाई से अनजान बनी हुई है और वर्षों से पनप रही गहरी पीड़ा और दबी हुई भावनाओं से कुछ भी नहीं सीख रही है।
 
कश्मीर में पांच सितंबर को हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न वाली पट्टिका को क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अधिकांश राजनीतिक दलों ने वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी पर मस्जिद में राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल करके धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने तथा उन्हें तत्काल हटाने की मांग की थी।
ALSO READ: पहलगाम हमला: महबूबा मुफ्ती ने देशवासियों से मांगी माफी
पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात तेजी से स्पष्ट होती जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी की कश्मीर में शांति या सुधार में कोई रुचि नहीं है। महबूबा ने कहा, इसके बजाय वे इस क्षेत्र को लगातार अशांति की स्थिति में रखने के लिए दृढ़ हैं और देश के बाकी हिस्सों में राजनीतिक लाभ के लिए दर्द और अशांति को हथियार बना रहे हैं। यह संकीर्ण दृष्टिकोण न केवल गैर-ज़िम्मेदाराना है, बल्कि खतरनाक और पूरी तरह से निंदनीय भी है।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

I Love Muhammad का पोस्टर गिरिराज सिंह के हैंडल से शेयर हुआ, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

लद्दाख में क्‍यों हुआ आंदोलन, कांग्रेस ने बताया यह कारण

करूर रैली भगदड़ पर अन्नामलाई ने दिया बड़ा बयान, क्या एक्टर विजय के समर्थन में है BJP

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, बोले- लद्दाख की संस्कृति पर हो रहा हमला

जयशंकर की चाल में फंसा पाकिस्तान, UN में रिएक्शन के चक्कर में खुद को बता दिया आतंक का अड्डा

सभी देखें

नवीनतम

एक बूढ़ी मां की पुकार सुन भावुक हुए CM योगी, कैंसर पीड़ित बेटे को भिजवाया अस्पताल

Weather Update : कहीं उमस तो कहीं बारिश, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट, कब होगी मानसून की विदाई

सेहत से खिलवाड़ : केमिकल से रंगे 500 क्विंटल 'लाल आलू' जब्त, किडनी-लीवर पर डाल सकता है असर

हापुड़ में पुलिस पर हमला : दबिश के दौरान आरोपी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी फाड़ी

कौन हैं स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती? 17 लड़कियों के के साथ यौन शोषण का है आरोप

अगला लेख