shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देश के सभी हिस्सों में आज दिखेगा आंशिक चंद्रग्रहण

Advertiesment
Partial lunar eclipse
नई दिल्ली। रक्षा बंधन के दिन आज रात आंशिक चंद्रग्रहण लगेगा जिसे देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा।
 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार इस चंद्रग्रहण की अवधि एक घंटा 57 मिनट होगी। चंद्रग्रहण की शुरुआत रात दस बजकर बावन मिनट पर होगी और यह मध्य रात्रि बारह बजकर उन्चास मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान चंद्रमा का केवल एक छोटा सा हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढ़का रहेगा। इसे प्रशांत महासागर के पश्चिमी क्षेत्र, ओशियानिया, चीन, मध्य रूस, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अंटार्कटिका में भी देखा जा सकेगा।
 
चंद्र ग्रहण सबसे पहले प्रशांत महासागर के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में दिखाई देगा। समाप्ति के समय यह अफ्रीका के पश्चिमोत्तर हिस्से तथा स्पेन, फ्रांस और जर्मनी के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा। अगला चंद्र ग्रहण 31 जनवरी 2018 को होगा। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लश्कर का पाकिस्तानी आतंकवादी मुठभेड़ में ढेर