Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Parliament security breach : महेश कुमावत 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में

हमें फॉलो करें Parliament security breach : महेश कुमावत 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में
, शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (12:43 IST)
Parliament security breach : दिल्ली की एक अदालत ने संसद सुरक्षा चूक मामले के आरोपी महेश कुमावत की हिरासत शनिवार को 5 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी। कुमावत को सबूत नष्ट करने और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
 
विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर ने दिल्ली पुलिस की अर्जी पर आरोपी कुमावत की हिरासत अवधि बढ़ा दी। पुलिस ने अदालत को बताया कि पूरी साजिश का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जरूरत है।
 
अभियोजन ने अदालत से पहले कहा था कि आरोपी देश में अराजकता फैलाना चाहता था ताकि वे सरकार को उनकी अवैध और अनुचित मांगों को मानने के लिए मजबूर कर सकें।
 
हमले के पीछे के वास्तविक कारण और दुश्मन देश तथा आतंकवादी संगठनों के साथ उसके संबंध का पता लगाने के लिए हिरासत की आवश्यकता है।
 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कुमावत गुरुवार रात ललित झा के साथ थाने आया था और दोनों को विशेष प्रकोष्ठ को सौंप दिया गया था। पुलिस ने बताया कि तब से उससे पूछताछ की जा रही है। वह फेसबुक पर ‘भगत सिंह फैन क्लब’ पेज का सदस्य था जिसे अब हटा दिया गया है। 
 
दिल्ली की एक अदालत ने संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार 4 आरोपियों-मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे और नीलम देवी की पुलिस हिरासत की अवधि गुरुवार को 5 जनवरी तक बढ़ा दी थी। वहीं, झा की पुलिस हिरासत की अवधि शुक्रवार को 5 जनवरी तक बढ़ाई गई थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन विस्फोट कांड में 2 लोग दोषी, शौचालय में रखा था आरडीएक्स