ganesh chaturthi
✕

Pulwama attack : गूगल पर बेस्ट टॉयलेट पेपर सर्च करने पर दिख रहा है पाकिस्तान का झंडा...

Webdunia
सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (09:44 IST)
पुलवामा में आतंकियों की कायराना हरकत के बाद देशभर में गुस्सा छाया हुआ है। पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने जवानों पर बुजदिलों की तरह हमला किया। इस हमले के बाद पाकिस्तान दुनियाभर के देशों के निशाने पर आ गया है। गूगल पर भी पाकिस्तान के सम्मान के चीथड़े हो रहे हैं। गूगल इमेज में 'best toilet paper in the world' सर्च करने पर पाकिस्तान का झंडा रिजल्ट में आता है। इस सर्च का स्क्रीन शॉट कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। ट्विटर पर besttoiletpaperintheworld भी काफी ट्रेंड में रहा।

अगर आप गूगल पर दुनिया के सबसे अच्छे टॉयलेट पेपर की तलाश करेंगे तो पाकिस्तान का झंडा नजर आएगा। इसके अतिरिक्त अगर गूगल सर्च में आप सिर्फ 'टॉयलेट पेपर' या 'चाइना मेड टॉयलेट पेपर' भी लिखेंगे तो पाकिस्तान का चांद सितारे वाला झंडा ही नजर आएगा।

क्यों हुई ऐसी गफलत : 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के कुछ दिनों बाद गूगल पर यह गड़बड़ हो रही है। इस सर्च के नतीजे तेजी से सोशल मीडिया पर बढ़ते जा रहे हैं। खासकर इस संबंध में ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के मैसेज, पोस्ट और स्टेट्स अपडेट बढ़ने से पाकिस्तानी झंडे का 'टॉयलेट पेपर' वायरल हो गया है। गूगल सर्च में टॉयलेट पेपर के नाम पर पाकिस्तान के झंडे की फोटो दिखने के अलावा अब इससे जुड़ी सर्च को लेकर मीडिया में चल रही खबरों की फोटो भी बड़ी संख्या में नजर आ रही है।

गूगल ने कहा- कोई छेड़छाड़ नहीं की : इस पूरे मामले पर गूगल ने कहा कि रिजल्ट्स में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। कुछ दिनों पहले भिखारी सर्च करने पर पीएम इमरान खान की तस्वीर सामने आ रही थी। हालांकि गूगल ने अभी तक इस बात का जवाब नहीं दिया है कि यह गड़बड़ी कैसे हुई। गूगल का अल्गोरिथम अक्सर विभिन्न मामलों में गलत चीजें दिखाता है। हाल ही में गूगल सर्च इंजन पर इडियट लिखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम आता था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख