पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के मनकोट सेक्टर को बनाया निशाना

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (20:58 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का एक  बार फिर उल्लंघन किया और भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मनकोट सेक्टर में सीमापार से शाम करीब पांच बजे गोलीबारी शुरू हुई और दोनों तरफ से रूक-रूककर गोलीबारी जारी रही।


उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे और भारी हथियारों से मनकोट के डबराज, बलनोई और नारह गांवों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल शाम पुंछ जिले के कृष्ण घाटी सेक्टर में 15 मिनट तक बिना उकसावे के गोलीबारी की और गोले दागे। उन्होंने कहा कि कृष्ण घाटी सेक्टर के अलावा पाकिस्तानी सैनिकों ने कल राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आधा दर्जन गांवों को निशाना बनाया।

जम्मू, कठुआ और सांबा जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा और राजौरी तथा पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर 18 से 22 जनवरी के बीच पाकिस्तान द्वारा गोलीबारी में आठ नागरिकों सहित 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 70 से अधिक घायल हुए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More