LoC पर पाक गोलाबारी में 1 जवान शहीद, भारतीय सेना ने 2 पाकिस्तानी चौकियों को किया तबाह, मारे 4-5 सैनिक

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 1 अगस्त 2020 (16:49 IST)
जम्मू। बालाकोट में एलओसी पर पाक गोलाबारी में हिमाचल के रहने वाले एक जवान की मौत हो गई। जवाबी कार्रवाई में पाक सेना के कई जवान मार दिए गए। मच्छेल में भी घुसपैठ का प्रयास हुआ और भागने वाले आतंकियों के हथियार बरामद कर लिए गए।
 
शहीद जवान की पहचान 14 पंजाब रेजीमेंट के रोशन कुमार के रूप में की गई है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया है। इसमें चार से पांच पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
 
सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में पाक सेना ने पुंछ में एलओसी से सटे तरकुंडी और बालाकोट इलाके में एलओसी पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
पाकिस्तान द्वारा बालाकोट सेक्टर में दागे गए मोर्टार की चपेट में आने से सेना के एक सिपाही रोहिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी जवानों ने उन्हें तुरंत सैन्य अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रोहिन ने दम तोड़ दिया। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने जवान के शहीद होने की पुष्टि की है। 
प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के निवासी कुमार, बहादुर और निडर सैनिक थे।  उन्होंने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र रोहिन कुमार के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगा। हमीरपुर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय कुमार की इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी।  वे 2016 में 14वीं पंजाब रेजिमेंट में शामिल हुए थे।
 
भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी की इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। जवाब में की गई गोलाबारी में दो पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर दिया गया जबकि उसमें बैठे चार से पांच पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं।
 
इस बीच, कुपवाड़ा में एलओसी से सटे मच्छेल सेक्टर में जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किए हैं। हालांकि आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया हुआ है। यह सर्च ऑपरेशन तड़के 2 बजे शुरू किया गया था।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा के मच्छेल सेक्टर में कुछ संदिग्ध देखे जाने के बाद तड़के 3 बजे भारतीय जवानों ने सीमा से 600 मीटर भीतरी इलाके में कुछ संदिग्धों को देखा। कुछ देर मुठभेड़ भी हुई, परंतु अंधेरे का फायदा उठाते हुए आतंकवादी वहां से बच निकले।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More