पाक सेना ने सीमा पर रातभर की गोलीबारी,‍ निशाने पर 20 गांव...

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (11:23 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू, सांबा और पुंछ जिलों में भारतीय सीमा चौकियों पर रातभर गोलीबारी और गोलाबारी की जिसमें बीएसएफ के 2 जवान और 5 नागरिक घायल  हो गए।
 
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम  उल्लंघन में सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले सैकड़ों लोगों को मजबूरन अपने घरों को छोड़कर  जाना पड़ा है।
 
अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और सांबा जिलों में  अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अरनिया, आरएस पुरा और रामगढ़ सेक्टर में गत शाम से ही गांवों  और सीमा चौकियों पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे। उन्होंने 20 गांवों को निशाना  बनाया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी और गोलाबारी में आरएस पुरा सेक्टर के  सतोवाली गांव में 3 नागरिक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।  उन्होंने बताया कि अरनिया सेक्टर के त्रेवा में एक अन्य गांववासी घायल हो गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि सांबा के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ  के 2 जवान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने गत शाम  नियंत्रण रेखा पर पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी और गोलाबारी की। गोलीबारी में 8 साल  का एक लड़का घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार रात कुछ सीमावर्ती इलाकों को निशाना  बनाया जिसके बाद पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों को वहां से निकाला। ये लोग अब एक  शिविर में रह रहे हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अरनिया और आरएस पुरा में 20,000 से  ज्यादा लोगों को अपने घरों और गांवों को छोड़कर जाना पड़ा है। 13 से 18 सितंबर के  बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से लगातार  गोलाबारी की गई।
 
सीमा पर 2 दिन तक शांति बने रहने के बाद 21 सितंबर को फिर से गोलीबारी और  गोलाबारी शुरू हुई। इस दौरान पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी और गोलाबारी में 1बीएसएफ  जवान और 1 नागरिक की मौत हो गई तथा बीएसएफ के 5 जवानों समेत 25 अन्य लोग  घायल हो गए।
 
भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार इस साल पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन  की घटनाएं बढ़ गई हैं। 1 अगस्त तक पाकिस्तानी सेना ने 285 बार संघर्षविराम का  उल्लंघन किया, जबकि 2016 में पूरे साल में यह संख्या 228 थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 130 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल दो भाई गिरफ्तार

Chhattisgarh : नारायणपुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

मिदनापुर जिले में एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से 3 हाथियों की मौत

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

अगला लेख