Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
, शनिवार, 7 नवंबर 2020 (13:27 IST)
जम्मू। पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।
भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले एक नवंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर, किटनी और कसाबा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की थी। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद कोरोनावायरस संक्रमित