पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 11 जून 2021 (22:12 IST)
जयपुर। प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगड़िया का शुक्रवार को निधन हो गया। 71 वर्षीय डॉक्टर कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण और संक्रमण के बाद की जटिलताओं से पीड़ित थे।

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला ने डॉ. पनगड़िया के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वे पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले दो दिनों में उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें शुक्रवार को घर ले गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात, जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। गहलोत ने कहा डॉ. पनगड़िया ने महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दीं और महामारी के समय में भी चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में प्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, डॉ. पनगड़िया का निधन चिकित्सा जगत एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। मुख्यमंत्री ने कहा, मुझे व मेरे परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है, मेरे उनसे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं, लंबे समय तक उन्हें भुलाना संभव नहीं होगा।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

अगला लेख
More