Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निशिकांत दुबे की टिप्पणी पर भड़के ओवैसी, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें nishikant dubey and owaisi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 20 अप्रैल 2025 (09:38 IST)
Owaisi answer to Nishikant Dubey : AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर पलटवार किया। उन्होंने भाजपा सांसद की सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ हाल ही में की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सदस्य इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि वे अब न्यायपालिका को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं। ALSO READ: BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन
 
उन्होंने भाजपा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आप लोग ट्यूबलाइट हैं... न्यायालय को इस तरह से धमकी दे रहे हैं। क्या आपको पता भी है कि अनुच्छेद 142 क्या है? इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था। संवैधानिक प्रावधान का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह सर्वोच्च न्यायालय को किसी भी मामले में पूर्ण न्याय देने का अधिकार देता है।
 
ओवैसी ने कहा था कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक इसे वापस नहीं ले लिया जाता। अधिनियम के खिलाफ वैसा प्रदर्शन जारी रहेगा, जैसा कि रद्द किए जा चुके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहा। आपको (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) ये कानून वापस लेना ही होगा।
 
उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा कि क्या आप एक लंबी लोकतांत्रिक लड़ाई के लिए तैयार हैं? अगर आप तैयार हैं, तो अपने आप से वादा करें कि जब तक यह काला कानून वापस नहीं ले लिया जाता तब तक हम विरोध करते रहेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। ALSO READ: Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

हालांकि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने निशिकांत दुबे की टिप्पणियों को उनके निजी विचार बताकर खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो उनसे सहमत है और न ही ऐसी टिप्पणियों का कभी समर्थन करती है। एक दल के तौर पर उसका मानना ​​है कि शीर्ष अदालत समेत सभी अदालतें लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं। वे संविधान की रक्षा के एक मजबूत स्तंभ हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश के 26 जिलों में पारा 40 पार