क्या नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बन पाएंगे, उत्तर प्रदेश में हो रहा 31 सीटों का नुकसान...

Webdunia
शनिवार, 5 जनवरी 2019 (18:12 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2019 में फिर से केन्द्र की सत्ता पर काबिज होने का मंसूबा बना रहे एनडीए के लिए अच्छी खबर नहीं है। उसे इन चुनावों में 2014 की तुलना में काफी नुकसान हो सकता है। इससे सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बन पाएंगे? 
 
इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक एनडीए को अकेले उत्तर प्रदेश से ही 31 सीटों का नुकसान हो सकता है। 2014 में यूपी में भाजपा नीत एनडीए को 72 सीटें मिली थीं, लेकिन आगामी चुनाव में गठबंधन को 41 सीटें मिलने की संभावना है, जो कि पिछली बार की तुलना में काफी कम हैं। इस सर्वे के मुताबिक सपा, बसपा और रालोद के गठबंधन को यहां 37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। स्वाभाविक रूप से ये 2 सीटें गांधी परिवार की परंपरागत रायबरेली और अमेठी हो सकती हैं। 
 
इसी सर्वे के मुताबिक बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू के गठबंधन को 24 सीटें मिल सकती हैं, जबकि राजद को 10, कांग्रेस को 2 एवं अन्य को 4 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह गोवा में भाजपा और कांग्रेस के खाते में 1-1 सीट आ सकती है। 
 
महाराष्ट्र में एनडीए को 48 में से 30 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस और एनसीपी को 9-9 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि भाजपा के लिए यहां एक पेंच भी है कि शिवसेना अलग चुनाव लड़ने की बात कर रही है। यदि दोनों दल अलग-अलग होकर चुनाव लड़ते हैं तो एनडीए को नुकसान भी हो सकता है।

झारखंड की 14 सीटों में से 7  मिलने की संभावना है, वहीं कांग्रेस को 2, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 4 और जेवीएम को एक सीट मिल सकती है। हालांकि इन राज्यों के आंकड़े पर नजर डालें तो एनडीए सबसे बड़े दल के रूप में उभरता दिख रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्तारूढ़ गठबंधन 2019 में बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

ज्योति मल्होत्रा का ISI कनेक्शन, एजेंट से अंतरंग संबंध और वॉट्सऐप, स्नेपचैट से जासूसी, ये है चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर मिलेंगे 25000 रुपए

बेंगलुरु बारिश से बेहाल, कई इलाके पानी में डूबे, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, 5 लोगों की मौत

लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास के लिए मुख्यमंत्री यादव ने किया भूमिपूजन

राहुल गांधी के फोटो के साथ अमित मालवीय ने लगाया पाक जनरल आसीम मुनीर का चेहरा, कहा दोनों का एजेंडा एक

अगला लेख