Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 24 May 2025
webdunia

Operation Sindoor: इस तरह एयरफोर्स ने 15 दिन में ही निपटा दी पहलगाम हमले की फाइल, हैमर, स्कैल्प, राफेल ने 25 मिनट तक पाकिस्तान में मचाई तबाही

Advertiesment
हमें फॉलो करें Operation Sindoor Live

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 7 मई 2025 (18:17 IST)
Operation Sindoor News : पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत का जवाब भारतीय सेना ने मंगलवार रात (Operation Sindoor) दे दिया। आतंक के ठिकानों को तबाह करते हुए भारत ने उसे ऐसे जख्म दिए, जो उसे हमेशा याद रहेंगे। 25 मिनट के ऑपरेशन में हैमर, स्कैल्प, फाइटर जेट राफेल से आतंक के 9 ठिकानों को नेस्ताबूद कर दिया। पाकिस्तान भी आकाश में इनकी गड़गड़ाहट को नहीं पकड़ पाया। जानिए किन घातक हथियारों का इस्तेमाल कर भारत ने पाकिस्तान में मचाई तबाही-  
राफेल- स्कैल्प की खतरनाक जोड़ी
भारतीय वायुसेना ने फ्रांस से लिए गए सभी राफेल लड़ाकू विमानों को स्कैल्प मिसाइलों से लैस किया है। इस जोड़ी ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। राफेल की ध्वनि की गति से भी तेज रफ्तार और स्कैल्प मिसाइल की मारक क्षमता की वजह से इन दोनों की जोड़ी बेहद खतरनाक बन जाती है। 1300 किलोग्राम वजन वाली स्कैल्प मिसाइल में करीब 400 किलोग्राम तक विस्फोटक सामग्री ले जाने की क्षमता होती है। 
तबाही का दूसरा नाम राफेल
राफेल एक फाइटर जेट है। राफेल की गति-2202 किलोमीटर प्रतिघंटा है। राफेल आसमान में 50,000 फुट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यह पाकिस्तान के JF-17 1910 किमी/घंटा और J-10 CE 2100 किमी/घंटा से ज्यादा है। इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। इसकी फ्यूल कैपेसिटी 11,202 लीटर है। इस फाइटर जेट में हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है। इससे इसकी रेंज और भी बढ़ाई जा सकती है। 
Operation Sindoor Live
मौत का दूसरा नाम स्कैल्प मिसाइल
स्कैल्प लंबी दूरी तक मार करने वाली एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है। यह भारत के 36 राफेल जेट्स का हिस्सा है। इसकी रेंज 250 से 560 किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी स्पीड लगभग 1000 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। इसे खासतौर पर दुश्मन के सुरक्षित और अहम ठिकानों पर हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल करीब 1300 किलो वजन की होती है। इसे यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA ने बनाया है। SCALP को राफेल और यूरोफाइटर जैसे फाइटर जेट्स से लॉन्च किया जाता है। 
 
कभी नहीं चूकता हैमर का निशाना
हैमर मिसाइल एक काफी एक्यूरेट गाइडेड मिसाइल है। इससे आसानी से एयर टू ग्राउंड पर अटैक किया जा सकता है।  मिसाइल की दूरी इसके लॉन्च और टारगेट पर काफी हद तक निर्भर करती है। यह मिसाइल भी बंकरों को नष्ट करने के लिए मशहूर है।

एक राफेल जेट 6 हैमर मिसाइलों को एक साथ ले जा सकता है, जिससे यह 6 टारगेट्स को निशाना बना सकती हैं। हैमर मिसाइल को आधुनिक लड़ाकू विमान राफेल पर फिट किया जाता है। इस मिसाइल को हवा से जमीन में दागा जा सकता है। भारत ने इस हथियार को भी राफेल जेट्स के लिए साल 2020 में चीन के साथ हुए बॉर्डर तनाव के दौरान ही खरीदा था। इसकी खूबी यह कि ये 20 से 70 किलोमीटर तक जा सकती है। Edited by: Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत से बदला लो, अब पाकिस्तान में ‍सेना को खुली छूट