ONGC का हेलीकॉप्टर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 28 जून 2022 (22:04 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की ऑइल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) के 3 कर्मचारियों समेत 4 लोगों की मंगलवार को अरब सागर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। कंपनी के अनुसार पवन हंस के नए हेलीकॉप्टर में 2 पायलट सहित 9 लोग सवार थे। यह हादसा मुंबई तट से 50 समुद्री मील दूर करीब 11.45 बजे हुआ।
 
इस मामले की जानकारी से पूरी तरफ वाकिफ ओएनजीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर 6 सिकोरस्की एस-76डी हेलीकॉप्टरों का हिस्सा था। इसे पवन हंस ने हाल ही में माइलस्टोन एविएशन ग्रुप से पट्टे पर लिया था। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना का शिकार होने से पहले हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य यानी ओएनजीसी के सागर किरण रिग से लगभग 4 से 5 मिनट दूर था।
 
उन्होंने बताया कि यह हादसा करीब 11.45 बजे हुआ। तब हेलीकॉप्टर सागर किरण रिग से केवल 1 समुद्री मील दूर था। हेलीकॉप्टर फ्लोटर्स की मदद से डूबने से बचा रहा जिससे बचाव दल को सभी 9 लोगों को बाहर निकालने में मदद मिली।
 
अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर सवार 4 लोग बेहोश हो गए थे। उन्हें नौसेना के 1 हेलीकॉप्टर के जरिए मुंबई के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से 3 ओएनजीसी के कर्मचारी हैं। कंपनी ने पवन हंस से तेल और गैस खोज और पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में उत्पादन कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा किराए पर ली थी, वहीं चौथा व्यक्ति ओएनजीसी के लिए काम करने वाले एक ठेकेदार से जुड़ा है।
 
अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में मौसम खराब था और समुद्र में बड़ी लहरें आ गई थीं। ओएनजीसी ने पहले ही घटना की जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन मंत्रालय भी इस संबंध में एक अलग जांच का आदेश दे सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

हमारे सभी सैन्य अड्डे, प्रणालियां पूरी तरह चालू हैं : भारतीय वायुसेना

मरियम नवाज ने जाना भारतीय हमलों में घायल पाकिस्तानी सैनिकों का हाल

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, सीमावर्ती इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल

Opration sindur: बुद्ध के देश में युद्ध का विकल्प भी खुला है, पाक को मोदी की वार्निंग

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ नई नीति, परमाणु ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे : प्रधानमंत्री मोदी

अगला लेख