Manipur Violence : मणिपुर में हिंसक झड़पों में एक की मौत, 2 अन्य घायल

Webdunia
सोमवार, 10 जुलाई 2023 (23:57 IST)
Manipur Violence Case : मणिपुर के इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी जिले के 2 गांवों में हिंसक झड़पों में सोमवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। घटना के बाद से इंफाल शहर में तनाव व्याप्त है, जिसके चलते दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। प्रभावित क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। असम राइफल्स दोनों गांवों के बीच एक 'बफर जोन' की निगरानी करती है।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच कुछ देर के लिए स्थिति शांत रही, लेकिन उसके बाद दोनों जिलों की सीमा पर स्थित कांगचुक क्षेत्र के फेएंग और सिंगदा गांवों से अंधाधुंध गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
 
पूर्व में अधिकारियों ने कहा था कि हिंसा में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है, लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि मृतक एक आम व्यक्ति था, जिसके पास प्वाइंट 303 राइफल थी। समझा जाता है कि यह पुलिस शस्त्रागार से चुराई गई होगी। अधिकारियों ने कहा, गेलजांग इलाके में तलाश अभियान चलाया गया और मौके से प्वाइंट 303 राइफल के साथ एक शव बरामद किया गया।
 
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सैखोम सुबन सिंह (26) के रूप में हुई, जो इंफाल पश्चिम जिले में झड़प स्थल से 25 किलोमीटर दूर स्थित गांव नाओरेमथोंग अचोम लीकाई का रहने वाला था।
 
घटना के बाद से इंफाल शहर में तनाव व्याप्त है, जिसके चलते दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। प्रभावित क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। असम राइफल्स दोनों गांवों के बीच एक ‘बफर जोन’ की निगरानी करती है। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका से इनकार नहीं किया है।
 
उन्होंने कहा कि गोलीबारी बंद होने के बाद ही स्थिति की सटीक जानकारी मिल पाएगी। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। इनमें अब तक कम से कम 150 लोगों की जान जा चुकी है।
 
मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय से है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More