जुलाई में EPFO से जुड़े साढ़े 10 लाख कर्मचारी

Webdunia
बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (16:25 IST)
नई दिल्ली। जुलाई 2019 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में 10 लाख 49 हजार 748 कर्मचारी अंशधारक शामिल हुए हैं।
 
ALSO READ: EPFO जल्द ट्रांसफर करेगा ब्याज, जानिए कैसे चेक करें अपना EPF बैलेंस
 
सरकार के बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि ईपीएफओ में शामिल हुए नए कर्मचारियों में 7 लाख 86 हजार 820 पुरुष और 2 लाख 62 हजार 911 महिला कर्मचारी हैं।
 
इसके अलावा 17 कर्मचारी अन्य हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2019 तक ईपीएफओ में दो करोड़ 65 लाख 64 हजार 829 कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
ALSO READ: EPFO का बड़ा फैसला, 6 लाख 30 हजार पेंशनधारकों को मिलेगा फायदा
आंकड़ों के अनुसार कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) में जुलाई 2019 में 14 लाख 24 हजार 225 कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
 
इनमें 11 लाख 53 हजार 962 पुरुष और दो लाख 70 हजार 204 महिला कर्मचारी हैं। इसके अलावा 59 अन्य हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2019 तक ईएसआई में 2 करोड़ 83 लाख 93 हजार 289 नए कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
राष्ट्रीय पेंशन योजना में जुलाई 2019 में केंद्र सरकार के 8817 कर्मचारी, राज्य सरकारों के 43 हजार 220 कर्मचारी तथा 61 हजार 598 गैर सरकारी कर्मचारी शामिल हुए हैं।
 
सितंबर 2017 से लेकर जुलाई 2019 तक कुल 14 लाख 58 हजार 557 कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना में शामिल हुए हैं।
 
ईपीएफओ, ईएसआई और राष्ट्रीय पेंशन योजना से संगठित क्षेत्र में लोगों को मिले रोजगार का आकलन किया जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

आसिम मुनीर को बनाया फील्ड मार्शल, पाकिस्तानी सरकार ने दिया कट्‍टरपंथी जनरल को इनाम

Airtel और Google की partnership से ग्राहकों फायदा, Free मिलेगी यह सुविधा

गाजा में ताजा इजराइली हमले में 60 लोगों की मौत, अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किसानों को प्रत्यक्ष सब्सिडी देने की फिर से की वकालत

CM पुष्कर धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड के मदरसों के पाठयक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर

अगला लेख