suvichar

उमर अब्दुल्ला ने की भारत-पाकिस्तान के एनएसए के बीच वार्ता की पैरवी

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (12:12 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संघर्ष विराम उल्लंघनों को बंद करने के लिए भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बातचीत की पुरजोर पैरवी की।

वे जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। पिछले 2 दिनों में 3 नागरिक और 2 बीएसएफ जवानों समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हुए हैं।
 
उन्होंने यहां कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे एनएसए अजीत डोभाल संघर्ष विराम उल्लंघनों पर रोक लगवाने के लिए फोन उठाएंगे और अपने पाकिस्तानी समकक्ष सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल नासिर खान जांजुआ से बात करेंगे।
 
अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से लगे नागरिक इलाकों और सीमा चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग और गोलाबारी में शुक्रवार को 2 सुरक्षाबलों और 2 नागरिकों की मौत हो गई थी। हालांकि इस पर भारतीय थलसेना ने जोरदार और प्रभावी जवाब दिया। इसके फौरन बाद केंद्र सरकार के गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने एक बयान जारी कर कहा था कि पाकिस्तान की 1 गोली का जवाब भारत 10 गोलियों से देगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नवीनतम

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख