रेसलर सुशील कुमार समेत 17 लोगों पर सागर धनखड़ हत्याकांड में आरोप तय, दिल्ली कोर्ट का फैसला

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (17:27 IST)
नई दिल्ली। सागर धनखड़ (Sagar Dhankar) हत्याकांड में ओलंपियन रेसलर सुशील कुमार (Sushil Kumar) सहित 17 लोगों पर हत्या के आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली की एक अदालत ने इन आरोपों को तय किया है। हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और अन्य आपराधिक धाराओं के तहत आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए गए हैं।

4 मई 2021 की रात छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर और सोनू की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की गई थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई थी। मारपीट में सोनू महाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में 17 में से 2 आरोपी फरार हैं, कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ भी आरोपों को तय किया है। 

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में अभियोजन पक्ष और आरोपी व्यक्तियों की दलीलें सुनने के बाद आरोप तय करने पर इस पर आदेश को सुरक्षित रख लिया था। अब कोर्ट ने दलीलों के आधार पर आरोपों को तय कर लिया है। Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

GIS 2025: जीआईएस में औद्योगिक निवेश और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर होगा मंथन

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

अगला लेख
More