Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

OCCRP मामले में राहुल गांधी ने कहा- कुछ तो गड़बड़ है, अडाणी को बचा रहे हैं पीएम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (17:57 IST)
Rahul Gandhi  on OCCRP case: मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडाणी समूह को लेकर हुए ताजा खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना ने साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। प्रधानमंत्री इस मामले में क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं। सीबीआई और ईडी क्यों कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इस बीच, ताजा खुलासे के बाद अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। 
 
राहुल ने कहा कि अडाणी पर विदेशी मीडिया में खुलासे हुए हैं। देश का पैसा बाहर जा रहा है। ये पैसा किसका है? अडाणी का या फिर किसी और का? एक बिलियन डॉलर देश के बाहर गया और वापस आ गया। उन्होंने अडाणी के भाई विनोद अडाणी को मास्टर माइंड बताते हुए कहा कि उनके चीनी पार्टनर का इसमें क्या रोल है। शेयर मार्केट में विदेशी नागरिक का दखल कैसे है?  पीएम इस मामले में क्यों कुछ नहीं कर रहे हैं? राहुल ने कहा कि देश की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। पीएम को इस मामले में कुछ करना चाहिए। 

जेपीसी गठित हो : राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ‘जी20’ की बैठक से पहले यह मामला सामने आया है और यह देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ विषय है। मौजूदा माहौल जी 20 का है। यह दुनिया में भारत की स्थिति को लेकर है। भारत जैसे देश के लिए बहुत जरूरी है कि हमारे आर्थिक माहौल में पारदर्शिता और व्यापार में समान अवसर हों। दो प्रमुख वैश्विक अखबारों ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को खुद को पाक-साफ साबित करना चाहिए। जेपीसी गठित होनी चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि आखिर प्रधानमंत्री मोदी अडाणी समूह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच क्यों नहीं होने दे रहे हैं? उन्होंने दावा किया कि सेबी की जांच में अडाणी समूह को क्लीनचिट दे दी गई और ऐसा करने वाले व्यक्ति फिर अडाणी समूह के ही कर्मचारी बन गए।
 
अडाणी के संबंधों के कारण नहीं हुई कार्रवाई : माकपा ने अडाणी समूह के खिलाफ ओसीसीआरपी ताजा आरोपों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को कहा कि गुजरात स्थित व्यापारिक समूह के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संबंधों के कारण उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी ने आरोप लगाया कि उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी समूह के शेयरों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया गया। हालांकि अडाणी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।
 
अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट : ‘ऑर्गेनाइजड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ (ओसीसीआरपी) के अडाणी समूह पर उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए उसके शेयरों में करोड़ों डॉलर का निवेश करने का आरोप लगाने के बाद कंपनी के शेयरों में बृहस्पतिवार को गिरावट आई।
 
बीएसई पर, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.43 प्रतिशत गिरकर 927.65 रुपए पर आ गया, जिसका बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपए है। अडाणी पावर का शेयर 3.82 प्रतिशत गिरकर 315.85 रुपए पर आ गया। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.56 प्रतिशत गिरकर 2424 रुपए पर और अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.18 प्रतिशत गिरकर 814.95 रुपए पर आ गया। अडाणी समूह के अन्य शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। 
 
क्या है मामला : ओसीसीआरपी ने अडाणी समूह पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उसके प्रवर्तक परिवार के साझेदारों से जुड़ी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी समूह के शेयरों में करोड़ों डॉलर का निवेश किया गया। अडाणी समूह ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है।
 
जॉर्ज सोरोस और रॉकफेलर ब्रदर्स फंड द्वारा वित्त पोषित संगठन ने ऐसे समय में आरोप लगाए हैं, जब कुछ महीने पहले अमेरिकी वित्तीय शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर बही-खातों में धोखाधड़ी तथा शेयरों के भाव में गड़बड़ी के साथ विदेशी इकाइयों के अनुचित उपयोग का आरोप लगाया था। 
 
कई ‘टैक्स हेवन’ की फाइलों और अडाणी समूह के कई आंतरिक ईमेल की समीक्षा का हवाला देते हुए ओसीसीआरपी ने कहा कि उसकी जांच में कम से कम दो मामले पाए गए जहां ‘अस्पष्ट’ निवेशकों ने ऐसी विदेशी इकाइयों के जरिए अडाणी के शेयर खरीदे व बेचे। 'टैक्स हेवन' उन देशों को कहते हैं जहां अन्य देशों की अपेक्षा बहुत कम कर लगता है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सागर में महिला की लात-घूंसे और डंडे से पिटाई, कांग्रेस ने साधा शिवराज सरकार पर निशाना