भारत में तेंदुओं की संख्या 8,000 से बढ़कर 12,000 हुई

Webdunia
सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (21:49 IST)
नई दिल्ली। भारत में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 2018 में 12,000 से अधिक हो गई, जहां 2014 में यह करीब 8,000 थी। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को यह जानकारी दी और कहा कि तेंदुओं के अलावा देश में बाघ और शेरों की संख्या भी बढ़ी है, जो दिखाता है कि देश अपनी पारिस्थितिकी और जैवविविधता दोनों की अच्छे से रक्षा कर रहा है।
 
'भारत में 2018 में तेंदुओं की स्थिति' शीर्षक से रिपोर्ट जारी करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि तेंदुओं की संख्या का आकलन उनकी तस्वीरें लेने की प्रक्रिया के जरिए किया गया। उन्होंने कहा कि 2014 में तेंदुओं की संख्या 8,000 थी। बाघों, एशियाई शेरों और अब तेंदुओं की संख्या में वृद्धि दर्शाती है कि किस तरह भारत अपने यहां पर्यावरण, पारिस्थितिकी और जैवविविधता की रक्षा कर रहा है।
ALSO READ: पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर होगी 10 साल की सजा
रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2018 में तेंदुओं की संख्या 12,852 थी जिनमें से सबसे अधिक 3,421 तेंदुए मध्यप्रदेश में पाए गए। कर्नाटक में इनकी संख्या 1,783 और महाराष्ट्र में 1,690 है। क्षेत्रवार वितरण के अनुसार मध्यभारत और पूर्वी घाटों में तेंदुओं की संख्या सर्वाधिक है, जो 8,071 है। इस क्षेत्र में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश हैं।
 
पश्चिमी घाट क्षेत्र जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और केरल के क्षेत्र शामिल हैं, वहां 3,387 तेंदुए जबकि शिवालिक एवं गंगा के मैदानी इलाके जिसमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और बिहार के क्षेत्र आते हैं, उनमें 1,253 तेंदुए पाए गए। पूर्वोत्तर के पहाड़ी क्षेत्र में सिर्फ 141 तेंदुए पाए गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 17 की मौत

भारत पाकिस्तान में सीजफायर जारी, आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

अगला लेख