Amarnath Yatra : अब एक दिन में कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा, जानिए कितना होगा किराया...

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (19:49 IST)
अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबर है। क्‍योंकि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। श्रद्धालु अब आसानी से एक ही दिन में बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा पूरी कर सकते हैं। इसके लिए अमरनाथ यात्री 4 क्षेत्रों (आने-जाने) में हवाई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

खबरों के अनुसार, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को यात्रा के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए पहली बार श्रद्धालु श्रीनगर से पंचतरणी तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं और एक ही दिन में यह यात्रा पूरी कर सकते हैं।

इस यात्रा के लिए श्रीनगर से नीलग्राथ तक का एकतरफा किराया 11700 रुपए, श्रीनगर से पहलगाम का 10800, नीलग्राथ से पंचतरणी का 2800 और पहलगाम से पंचतरणी का किराया 4200 रुपए निर्धारित किया गया है। अमरनाथ यात्रा आगामी 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगी।

यात्रा के लिए तीर्थयात्री श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपने टिकट बुक करा सकते हैं।परेशानी मुक्त और सुरक्षित ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग सेवा सुनिश्चित करने के लिए श्राइन बोर्ड और एनआईसी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भोपाल गैस त्रासदी : जहरीले कचरे को लेकर SC हुआ सख्‍त, केंद्र और MP सरकार को भेजा नोटिस, कचरा निपटान पर मांगा जवाब

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, 1 माह में 5वीं घटना, 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

UP : क्‍या संभल से पलायन कर रहे मुसलमान, ओवैसी के दावे पर पुलिस ने दिया यह बयान

अगला लेख
More