Weather Updates: दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून की संभावना, दिल्ली-NCR में मौसम बना रहेगा सुहावना

Webdunia
शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (08:53 IST)
Weather Updates: आज शनिवार को दिल्ली-NCR में मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने दक्षिण के राज्यों में वर्षा की संभावना भी जताई है।
 
कल 20 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आईएमडी ने आज दक्षिण भारत के केरल, माहे, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश (Rain) होने की संभावना जताई है।
 
आईएमडी के मुताबिक अब देश के दक्षिणी राज्यों में पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत होने की उम्मीद है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में पूर्वी/उत्तर-पूर्वी हवाओं के पहुंचने की उम्मीद के साथ अगले 48 घंटों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाके में पूर्वोत्तर मानसून से बारिश शुरू होने की संभावना है। हालांकि सामान्य तौर पर उत्तर-पूर्वी मानसून का शुरुआती चरण कमजोर रहने की संभावना है।
 
मिजोरम के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण कोमोरिन क्षेत्र पर है और समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 21 अक्टूबर की रात से उत्तर-पश्चिम भारत के पास पहुंचने की संभावना है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymet weather) आज शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। तटीय कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय और पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। 21 से 23 अक्टूबर के बीच पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 22 और 23 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

India-Pakistan War : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच व्हाइट हाउस का बयान, दोनों देशों से क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- युद्ध के अलावा विकल्प नहीं, लोकेशन जानने के लिए हुआ ड्रोन हमला

26 से ज्यादा शहरों पर पाकिस्तान के ड्रोन हमले, फिरोजपुर में परिवार हुआ घायल, भारत का मुंहतोड़ जवाब, 15 मई तक 32 एयरपोर्ट बंद

India-Pakistan War : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच WFH शुरू, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस ने दी सलाह

India-Pakistan War : पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन हमले में परिवार घायल

अगला लेख
More