उत्तर भारत में पड़ रही है प्रचंड गर्मी, जम्मू में इस मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया

Webdunia
बुधवार, 8 मई 2019 (23:01 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई हिस्से प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे हैं। जम्मू में इस मौसम का अब तक का सबसे ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
 
पश्चिम राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों में लू चल रही है। राज्य का सबसे गर्म स्थान श्रीगंगानगर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राज्य का दूसरा सबसे गर्म स्थान 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ चुरू रहा। राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि मौसम अधिकारियों ने अगले 48 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के दूरदराज क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में इस मौसम में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार कर गया। जम्मू में अधिकतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से 3 डिग्री सेल्यिस अधिक 40.1 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया।
 
वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया। पालम वेधशाला ने अधिकतम 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जबकि शहर का आधिकारिक आंकड़ा माने जाने वाले सफदरजंग वेधशाला ने 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया।
 
तेलंगाना में गर्मी का कहर जारी है। यहां नालगोंडा में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के ज्यादातर स्थानों पर 9 और 10 मई को लू चलने की आशंका जाहिर की है। हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। उना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया, जो कि राज्य का सबसे ज्यादा तापमान है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

Tirupati Laddu : CM नायडू बोले- YSRCP ने भंग की TTD की पवित्रता, लड्डू में मिलावटी घी का किया इस्तेमाल

अगला लेख
More