अरुणाचल से अमित शाह ने चीन को दी चेतावनी, सुई की नोक जितनी जमीन भी कोई नहीं ले सकता

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (17:55 IST)
ईटानगर। चीन मुद्दे को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश से गृह मंत्री अमित शाह ने चीन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि देश की एक इंच जमीन पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अरुणाचल प्रदेश में दो दिन के दौरे पर हैं। 
 
उन्होंने किबिथू इलाके में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत की। चीन से सीमा विवाद के बीच अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 
अमित शाह ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए चीन को कड़ा संदेश दिया। शाह ने कहा कि कोई सुई की नोक जितनी भी जमीन नहीं ले सकता है।
  
शाह ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है। हम सबसे शांति चाहते हैं, लेकिन हमारे देश की एक इंच भूमि पर भी कोई अतिक्रमण नहीं कर सकेगा। 
 
उन्होंने कहा कि हमारी सेना और हमारी सीमा के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं कर सकेगा। ये हमारी सरकार की नीति है। नरेंद्र मोदी सरकार की। इसके कारण हमने सीमाओं की सुरक्षा को ही राष्ट्र की सुरक्षा माना है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More