Ground Report : ताजमहल को उड़ाने की धमकी, सर्च आपरेशन में नहीं मिला विस्फोटक

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 4 मार्च 2021 (11:48 IST)
आगरा। आगरा के ताजमहल को विस्फोटक सामग्री से उड़ाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। फोन से एक अज्ञात कॉल मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से ताज महल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

ALSO READ: ताजमहल में बम की अफवाह से अफरातफरी, फिरोजाबाद से की गई थी कॉल
विश्व प्रसिद्ध प्रेम की इमारत के दोनों दरवाजे पूरी तरह लॉक कर दिए गए थे। विस्फोटक से उड़ाने की धमकी से IB में अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन सर्च अभियान में कुछ भी नही मिला, जिसके चलते पर्यटकों के फिर से ताजमहल के दरवाजे खोल दिए गए हैं।
 
सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएसएफ की टीमें अलर्ट मोड पर आ गई है, और ताजमहल की चारों तरफ से पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पर्यटकों को ताजमहल से बाहर निकाल दिया है और ताजमहल को किया जा रहा है चेक।
 
ताजमहल के निकट के बाजारों को भी बंद करवा दिया गया है। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि फोन काल कहा से आई थी और उसको करने वाला शख्स कौन है।
 
हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक सर्च आपरेशन में पुलिस को कुछ भी नही मिला है। स्थानीय प्रशासन ने पूरी तरह से चैकिंग के बाद ताजमहल को पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया है। स्थानीय प्रशासन इसको किसी की शरारत मान रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

SGPC प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने नैतिक आधार पर अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें कारण

दिल्ली में 20 फरवरी को शपथ समारोह, CM के नाम पर अब भी सस्पेंस

आतिशी का भाजपा पर सवाल, क्यों नहीं चुन पा रही मुख्‍यमंत्री का नाम

MP: कांग्रेस ने BJP पर लगाया प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप

बिहार के जमुई में दो समुदाय के बीच झड़प, 150 से ज्यादा पर FIR, नीतीश समेत 3 घायल

More