Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहतभरी खबर, अगले 5-6 दिनों तक दिल्ली में नहीं चलेगी लू

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहतभरी खबर, अगले 5-6 दिनों तक दिल्ली में नहीं चलेगी लू
, बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (12:09 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है। शहर के लिए मौसम के आधिकारिक आंकड़े एकत्र करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने आज बुधवार का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
 
हिमालयी क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि बाद में अधिकतम तापमान फिर से बढ़ने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान शुक्रवार तक 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। सोमवार तक यह धीरे-धीरे बढ़कर 42 डिग्री से. तक पहुंच सकता है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले 5 से 6 दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है। सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री से. दर्ज किया था, जो 5 वर्षों में अप्रैल में सबसे अधिक तापमान है।
 
मैदानी इलाकों के लिए लू की घोषणा तब की जाती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले हफ्ते से भीषण लू का सामना कर रही है और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है।
 
मौसम विभाग ने पहले कहा था कि उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत के आसपास के इलाकों में अप्रैल में अधिक भीषण गर्मी पड़ सकती है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इस साल अप्रैल में अभी तक 5 दिन लू चली है। अप्रैल 2017 में 6 दिनों तक लू चली थी। राजधानी में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस महीने आज तक सबसे अधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खरगोन में तनाव के बीच तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, पलायन की खबरों का गृहमंत्री ने किया खंडन, अलर्ट मोड पर पूरा मध्यप्रदेश