Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में BJP को जीरो पर लाने की तैयारी, ममता बनर्जी ने नीतीश-तेजस्वी के साथ बनाया प्लान

Webdunia
सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (17:06 IST)
 
कोलकाता। Nitish, Tejashwi meet Mamata Banerjee:    तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जीरो पर लाने के लिए मिलकर काम करेंगे।
 
बनर्जी ने जनता दल (यूनाइटेड ) नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के साथ यहां बैठक के बाद प्रेस कॉन्फेंस से यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बड़ी हीरो बन गयी है। हमें उसे जीरो पर लाना होगा। हम सब एक साथ हैं।
 
उन्होंने भाजपा पर झूठ और गुंडागर्दी जैसी आपराधिक गतिविधियों का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा कि हम सभी सामूहिक रूप से मिलकर काम करेंगे। यदि विचार, दृष्टि और मिशन स्पष्ट हैं, तो कोई समस्या नहीं होगी।
इस मौके पर कुमार ने कहा कि तीनों नेताओं के बीच बहुत सकारात्मक चर्चा हुई और वे आने वाले चुनावों से पहले सभी तैयारियां कर लेंगे। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के पास अपने प्रचार के अलावा कुछ नहीं है और देश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।
ALSO READ: अतीक अहमद के दफ्तर में मिला चाकू, खून के धब्बे, एक और कत्ल की ओर इशारा! FSL टीम करेगी खुलासा
कुमार आगामी आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अधिक से अधिक विपक्षी दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए बनर्जी से मुलाकात करने आज यहां पहुंचे। वह अपने मिशन-2024 के तहत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई शीर्ष विपक्षी नेताओं से पहले ही मिल चुके हैं।
 
इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने भी सुश्री बनर्जी से मुलाकात का देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की है।

इसी क्रम में बनर्जी ने कुछ दिन पहले अपने ओडिशा दौरे में बीजू जनता दल प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन के साथ आने वाले चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा संख्या में विपक्षी दलों की एकजुटता सुनिश्चित करने की संभावनाओं को लेकर चर्चा की है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

विमानन कंपनियों ने रद्द की सैकड़ों उड़ानें, लोग इन स्थानों पर नहीं कर सकेंगे विमान यात्रा

ऑपेरशन सिन्दूर से पहले भारतीय सेना का संस्कृत ट्वीट: "प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः", जानिए अर्थ

जैश सरगना मसूद अजहर के 14 परिजन हलाक, भारत की कार्रवाई में बेटे हुजैफा की भी मौत

Live: भारत ने बताया, पाकिस्तान में घुसकर क्यों किया ऑपरेशन सिंदूर?

Operation sindoor : भारत द्वारा पाकिस्तान पर मिसाइल हमले के बाद क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख
More