Nitish Kumar बोले- BJP को मोदी को बनाना था मुख्यमंत्री

Webdunia
बुधवार, 10 अगस्त 2022 (21:50 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि भाजपा को 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। भाजपा से नाता तोड़ कर मंगलवार को विपक्षी पार्टी राजद के साथ हाथ मिलाने वाले मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी अपने पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए की।

सुशील के बारे में सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, वह एक प्रिय मित्र रहे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। अगर उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया होता तो चीजें इस स्तर पर नहीं पहुंचतीं।

कुमार यह कहते रहे हैं कि वह 2020 में उनकी पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री बने रहने के मूड में नहीं थे, लेकिन भाजपा के नेताओं के आग्रह पर उन्होंने ऐसा किया।

पिछली राजग सरकार में सुशील मोदी के बजाय तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

फिर से खोले गई भारत के 32 हवाई अड्‍डे, भारत-पाक तनाव के बीच किए थे बंद

बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड किया, युवती व उसका साथी गिरफ्तार

Greater Noida: ऑटोरिक्शा में रस्सी से बांधकर कुत्ते को घसीटा, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Operation Sindoor के बाद प्रियंका गांधी का बयान, कहा जवानों की शहादत के लिए हम सब आपके ऋणी रहेंगे

हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम से पाकिस्तान ने घुटने टेके : धामी

अगला लेख