Biodata Maker

नीतीश कुमार : दो नावों की सवारी और संतुलन बनाने की कोशिश

Webdunia
शुक्रवार, 23 जून 2017 (14:53 IST)
नई दिल्ली। एक ओर जहां विपक्ष के नेता मिल-बैठकर राष्ट्रपति पद के चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं वहीं उनमें एक व्यक्ति की गैरमौजूदगी कुछ और ही कहानी कह रही है। ये हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिनका संदेश स्पष्ट है। जदयू अध्यक्ष किसी के इशारे पर नहीं चलते बल्कि वही करते हैं, जो उनके मुताबिक उनकी पार्टी के लिए सही है।

विपक्ष के कुछ नेताओं ने गुरुवार को नीतीश से बात की जिनके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले से कई लोग खफा हैं। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद यादव ने वादा किया है कि वे विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को समर्थन देने के लिए नीतीश को मना लेंगे। मीरा उसी राज्य बिहार से हैं और दलित हैं, जहां नीतीश वर्ष 2005 से शासन करते आ रहे हैं, तब से वे यहां सत्ता से बस 9 माह के लिए दूर रहे।

कोविंद को नीतीश का समर्थन उनके द्वारा हाल में उठाए गए उन हैरतभरे कदमों में से एक है जिसने उनके दल को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विरोधी गुट से अलग-थलग कर दिया है।

जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि वे समय-समय पर ऐसे विरोधाभासी फैसले लेते हैं, जो उन्हें लगता है कि जनहित में हैं। 66 वर्षीय समाजवादी नेता 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में धारा के विपरीत जा रहे हैं, यह बात पिछले महीने तभी साफ हो गई थी, जब वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आयोजित विपक्ष के भोज में शामिल नहीं हुए थे जिसमें इस मुद्दे पर चर्चा होनी थी। यही नहीं, इसके अगले दिन वे मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित भोज में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ राजग को ऐसे मुद्दों पर समर्थन दिया है जिनकी विपक्ष ने आलोचना की, मसलन पिछले वर्ष अक्टूबर माह में पाकिस्तानी जवानों पर सेना का हमला और नवंबर में उच्च मूल्य वाले करंसी नोटों पर प्रतिबंध का राजग का फैसला। भाजपा के साथ गठबंधन में शामिल होने के लिए पहले उन्होंने गैर-राजग समूह का साथ छोड़ा और फिर वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजग का साथ छोड़ उसके खिलाफ महागठबंधन बनाया।

वर्ष 2012 के राष्ट्रपति पद के चुनाव में उन्होंने तत्कालीन गठबंधन सहयोगी राजग को तब हैरत में डाल दिया था, जब उन्होंने राजग के उम्मीदवार पीए संगमा के खिलाफ संप्रग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी को समर्थन दिया था। बताया जाता है कि ऐसा उन्होंने मुखर्जी के साथ व्यक्तिगत संबंध होने के कारण किया था, हालांकि कोविंद को समर्थन देने के मामले में इसकी वजह जातिगत राजनीति हो सकती है। गौरतलब है कि बिहार में महादलित मतदाता बड़ी संख्या में हैं।

राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि नीतीश को अपनी पार्टी या गठबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। वे वही करते हैं, जो उनके निजी राजनीतिक हित के लिए अच्छा होता है। विधायक का यह कहना उन अटकलों को मजबूती देता है जिनमें कहा जाता है कि जदयू और राजद के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

गुरुवार को लोजपा नेता रामविलास पासवान ने नीतीश से कहा था कि वे एक ही समय में दो नावों की सवारी न करें और राजग में शामिल हो जाएं। लेकिन ऐसा लगता है कि बिहार के मुख्यमंत्री जब तक चाहेंगे, यही सवारी करते रहेंगे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

क्या ममता बंगाल में चौथी बार बना रही हैं सरकार? भाजपा का दावा कितना मजबूत, जानिए ताजा पोल के रिजल्ट

चीन में चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 KM का लंबा सफर तय कर साथ-साथ लौटे घर, दिल छू लेगा VIDEO

अगला लेख