Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 3 बार आए फोन, मांगी 100 करोड़ की फिरौती

हमें फॉलो करें नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी, 3 बार आए फोन, मांगी 100 करोड़ की फिरौती
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (15:08 IST)
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में शनिवार सुबह 3 धमकी भरे फोन आए। धमकी के बाद गडकरी के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
नागपुर पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में लैंडलाइन नंबर पर पहली बार सुबह 11:29 बजे, दूसरी बार 11:35 बजे और तीसरी बार दोपहर 12:32 बजे फोन आया। कॉलर ने दाऊद के नाम पर उनको जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की।
 
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने कहा कि 3 फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि नागपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसदीय क्षेत्र है। बताया जा रहा है कि गडकरी फिलहाल नागपुर में ही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Snowfall in Uttarakhand: पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी, पर्यटकों की संख्या में हुआ इजाफा