Hanuman Chalisa
✕

यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली केंद्रीय सहायता राशि में इजाफा

Webdunia
रविवार, 20 मई 2018 (20:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं को केंद्रीय सहायता कोष (निर्भया कोष) से दी जाने वाली क्षतिपूर्ति में दोगुने तक का इजाफा कर इसे देशभर में एक समान स्तर पर लागू कर दिया है।
 
 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मौत का शिकार होने वाली हिंसा पीड़ित महिला के परिजन को मिलने वाली क्षतिपूर्ति की सीमा अब 2 लाख रुपए की जगह 5 से 10 लाख रुपए के बीच होगी। इसके लिए दी जाने वाली सहायता राशि को संशोधित कर देश में एक समान रूप से लागू करने के उच्चतम न्यायालय के हाल ही में दिए गए फैसले का पालन करते हुए मंत्रालय ने गत शुक्रवार को यह अधिसूचना जारी की है।
 
इसके लिए मंत्रालय ने 'यौन हिंसा पीड़ित महिलाओं के लिए क्षतिपूर्ति योजना 2018' को लागू करते हुए पीड़ितों को अपराध के दंश से उबरने में मदद मुहैया कराने हेतु क्षतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण किया है। इसके तहत बलात्कार पीड़िता को 4 से 7 लाख रुपए के बीच हर्जाना मिलेगा। अभी यह राशि 3 लाख रुपए थी।
 
इसके अलावा यौन हिंसा में 80 प्रतिशत से अधिक स्थायी विकलांगता की शिकार महिला को 2 लाख की जगह 2 से 5 लाख रुपए तक और 40 से 80 प्रतिशत तक आंशिक विकलांगता की शिकार महिला को 1 लाख रुपए की जगह 2 से 4 लाख रुपए तक हर्जाना दिया जाएगा जबकि बलात्कार से इतर यौन हमले की पीड़िता को मिलने वाली 50 हजार रुपए की हर्जाना राशि को यथावत रखा गया है।
 
तेजाब के हमले और आग लगाकर जलाए जाने की शिकार पीड़िता को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति की सीमा 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 से 8 लाख रुपए के बीच निर्धारित की गई है। क्षतिपूर्ति राशि का निर्धारण चोट की गंभीरता के आधार पर किया जाएगा।
 
अधिसूचना के अनुसार यौन हमले में पीड़िता का भ्रूण नष्ट होने पर पीड़िता को मिलने वाली 50 हजार रुपए हर्जाना राशि को बढ़ाकर 2 से 3 लाख रुपए किया गया है जबकि गर्भधारण क्षमता का ह्रास होने पर पीड़िता को 1.50 लाख रुपए की जगह 2 से 3 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति दी जाएगी। इस अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इनमें किसी भी श्रेणी की यौन हिंसा से पीड़ित महिला की उम्र यदि 18 साल से कम है तो उसे 50 प्रतिशत अधिक क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। पहले यह प्रावधान 14 साल से कम उम्र की पीड़िता के लिए ही लागू था।
 
अधिसूचना में इस योजना के तहत यौन हिंसा के मामलों में 7 अन्य हमलों को भी जोड़ा गया है। इनमें सामूहिक बलात्कार पीड़िता को 5 से 10 लाख रुपए, अप्राकृतिक यौन हमले की पीड़ित को 4 से 7 लाख रुपए, ऐसी गंभीर शारीरिक या मानसिक चोट जिसमें पीड़िता का पुनर्वास जरूरी हो जाए, के लिए 1 से 2 लाख रुपए, 20 से 40 प्रतिशत स्थायी विकलांगता के लिए 1 से 3 लाख रुपए, 20 प्रतिशत से कम स्थायी विकलांगता के लिए 1 से 2 लाख रुपए और 20 प्रतिशत से कम जलने की स्थिति में 2 से 3 लाख रुपए हर्जाना दिया जाएगा। इसके अलावा बलात्कार के कारण गर्भधारण को भी क्षतिपूर्ति योजना में शामिल किया गया है। इसके लिए 3 से 4 लाख रुपए क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

अगला लेख