Dharma Sangrah

फैसले के दौरान क्‍यों लड़ पड़ीं निर्भया और दोषी मुकेश की मां, फिर क्‍या कहा जज ने?

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (18:10 IST)
दिल्‍ली में हुए निर्भया गैंगरेप प्रकरण ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, इस मामले में मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। लेकिन इस फैसले के बीच एक बेहद ही भावुक कर देने वाला मामला भी सामने आया है।

दरअसल, कोर्ट में दोषी मुकेश और पीड़ित निर्भया की मां के बीच बेहद ही भावुक कर देने वाली बातचीत हुई है!

निर्भया की मां ने कोर्ट में दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की थी, इस पर मुकेश की मां ने रोते हुए गुहार लगाई कि मैं भी एक मां हूं, मेरी चिंताओं का भी ख्‍याल रखा जाना चाहिए, जब साहब, दया कीजिए, मेरे लाल का क्‍या होगा।

जब मुकेश की मां ने यह सब कहते हुए अपने बेटे के लिए दया की गुहार लगाई तो जवाब में निर्भया की मां लगभग रोते हुए कहने लगी कि मैं भी तो उस बेटी की मां हूं जो अब इस दुनिया में नहीं है।

दोषी और पीड़ित की यह बातचीत लगभग बहस में बदल गई। जब मामला काफी आगे बढ़ने लगा तो बीच में जज को आना पड़ा। जज पीड़ित और दोषी की मां को बीच में रोकते हुए कहा कि आप दोनों शांत हो जाइए।

इसके पहले दोनों पक्षों के वकील भी भि गए : दोनों की मां के पहले कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के बीच भी तीखी बहस हुई। वकील एक दूसरे पर मामले को लटकाने का आरोप लगा रहे थे।

इस दौरान जज को एक बार फिर से बीच बचाव करना पड़ा। जज ने कहा कि कोर्ट की व्यवस्था का ख्याल रखें, इस तरह माहौल का ना बिगाड़ें। क्या अब इस देरी को लेकर भी जांच की जाए?

आपको बता दें कि निर्भया मामले में सजा सुना दी गई है, चारों आरोपियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख