Publish Date: Mon, 02 Mar 2020 (19:37 IST)
Updated Date: Mon, 02 Mar 2020 (19:46 IST)
निर्भया गैंगरेप और मर्डर के दोषियों की फांसी एक बार फिर टल गई। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने अगले आदेश तक कल होने वाली फांसी पर रोक लगा दी है। ऐसा तीसरी बार हुआ है जब निर्भया के दोषियों की फांसी टाली गई है। निर्भया के दोषी हर बार कानूनी दांवपेंच से फांसी के तख्ते के निकट पहुंचकर बच जाते हैं। निर्भया की मां आशा देवी का कहना है कि फांसी का बार-बार टलना हमारे सिस्टम की नाकामी को दर्शाता है। निर्भया का केस हमारे कार्टूनिस्ट सारंग क्षीरसागर की नजर से-