Biodata Maker

निर्भया मामला, देर से आया स्वागत योग्य फैसला

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (19:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा निर्भया मामले के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने के फैसले का चौतरफा स्वागत हुआ है। वहीं, इस बात की कसक भी है कि 2012 में हुई दरिंदगी की इस घटना का फैसला आने में देरी हुई है। 
 
कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता सुष्मिता देव ने कहा कि हम इसका स्वागत करते हैं। निर्भया के माता-पिता ने सात साल तक संघर्ष किया है और उन्हें हम सलाम करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मामले में न्याय में देरी हुई है। न्याय में देरी का मतलब न्याय से वंचित होना होता है।
 
निर्भया मामले में अदालत के फैसले के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वाले लोगों को इससे सबक मिलेगा कि वे बच नहीं सकते।
 
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि पूरा देश निर्भया के दोषियों को फांसी दिए जाने का इंतजार कर रहा है, यह कानून की जीत है।
 
बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने ट्‍वीट कर कहा कि इस खबर को पढ़कर शांति मिली। निर्भया केस के चारों आरोपियों को 22 जनवरी को फांसी की सजा दी जाएगी। आखिरकार इंसाफ हो ही गया। हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने भी फैसले का स्वागत किया है। 
 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह फैसला देश की सभी निर्भयाओं की जीत है। मैं निर्भया के माता-पिता को सैल्यूट करती हूं जो पिछले 7 सालों से न्याय के लिए लड़ रहे थे। पंजाब महिला आयोग की प्रमुख मनीषा गुलाटी ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मैं इसका सम्मान करती हूं। 
 
 
गौरतलब है कि निर्भया कांड के दोषियों के लिए सजा पर आखिरकार मुहर लग गई। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वारंट को मंजूरी दे दी है और तिहाड़ जेल में 22 जनवरी सुबह 7 बजे उन सब को फांसी दी जाएगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख