Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाला : ईडी ने दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियां कुर्क कीं

Webdunia
मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (22:12 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को कहा कि उसने दो अरब डॉलर के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में धनशोधन की अपनी जांच के सिलसिले में फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी की दुबई में 56 करोड़ रुपए से अधिक की 11 संपत्ति कुर्क की है।


केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि संपत्तियां मोदी और उसके समूह की कंपनी मेसर्स फायरस्टार डायमंड एफजेडई की थीं और उनकी बाजार कीमत 77.9 लाख डॉलर यानी 56.8 करोड़ रुपए है। प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इन संपत्तियों को कुर्क करने का अस्थाई आदेश जारी किया है।

पिछले महीने एजेंसी ने मोदी और उसके परिवार के सदस्यों की 637 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क स्थित उनके दो अपार्टमेंट भी शामिल थे। एजेंसी सूत्रों ने बताया कि दुबई के अपने समकक्षों के साथ तालमेल करके इन संपत्तियों की कुर्की की कानूनी औपचारिकता पूरी करने के लिए ईडी को शीघ्र मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी कई अनुरोध पत्र मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि अनुरोध पत्र जारी होने के बाद भारत किसी आरोपी की विदेशी संपत्ति को कुर्क कर सकता है। मोदी इस साल की शुरुआत में देश का अब तक तक का सबसे बड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद से फरार है और इंटरपोल ने उसकी गिरफ्तारी के लिए हाल में वारंट जारी किया था। वहीं भारत ब्रिटेन से उसके प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है, जहां आखिरी बार उसे देखा गया था।

एजेंसी ने अब तक देश में मोदी और उसके परिवार की 700 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। उसने भगोड़ा हीरा कारोबारी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसने धन का शोधन किया और बैंकों की 6400 करोड़ रुपए से अधिक की रकम डमी विदेशी कंपनियों को भेजी। ये कंपनियां उसके और उसके परिवार के सदस्यों के नियंत्रण में थीं।

मोदी, उसके मामा मेहुल चोकसी और अन्य के खिलाफ पीएनबी की शिकायत के बाद विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत जांच की जा रही है। पीएनबी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से बैंक को 13000 करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर पथराव और तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

किसान कल्याण: जो स्वप्न पीएम मोदी ने देखा, उसे बखूबी पूरा कर रहे माटी के लाल मोहन

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

निपुण भारत मिशन को नई धार देगी योगी सरकार, जुलाई में प्रदेशभर में होंगी 'निपुण संकल्प कार्यशालाएं'

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

अगला लेख