Hanuman Chalisa

नीरव मोदी के अपार्टमेंट से मिला करोड़ों का खजाना

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (14:20 IST)
मुंबई/ नई दिल्ली। ईडी ने 12,000 करोड़ रुपए के पीएनबी फर्जीवाड़ा मामले में हीरा कारोबारी नीरव मोदी के मुंबई में समुद्र के सामने स्थित अपार्टमेंट से 26 करोड़ रुपए मूल्य के आभूषण, महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल तथा एम एफ हुसैन की बेशकीमती पेंटिंग्स जब्त की हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई के साथ मुंबई के वर्ली इलाके में मोदी के समुद्रमहल लग्जरी आवासीय फ्लैट में 22 मार्च को तलाशी ली। तलाशी में कीमती सामान जब्त किया गया।
 
उन्होंने बताया कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पिछले तीन दिनों में 15 करोड़ रुपए के पुरा महत्व के आभूषण, 1.4 करोड़ रुपए की महंगी घड़ियां और अमृता शेरगिल, एम एफ हुसैन और के के हेब्बार जैसे प्रख्यात कलाकारों की 10 करोड़ रुपए के मूल्य की पेंटिग्स जब्त की गईं। उन्होंने बताया कि इन जब्त सामानों में हीरे की एक ऐसी अंगूठी भी शामिल है जिस की कीमत 10 करोड़ रुपए है।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1,200 करोड़ रुपए के कथित फर्जीवाड़ा मामले में नीरव मोदी और उनके चाचा तथा गीतांजलि जेम्स प्रोमोटर मेहुल चोकसी के खिलाफ धन शोधन की दो प्राथमिकी दर्ज की। 
 
ईडी ने इस वर्ष की शुरुआत में इन दोनों के भारत छोड़कर जाने और सम्मन जारी किए जाने के बावजूद पेश ना होने के कारण इनके खिलाफ वैश्विक गिरफ्तारी वारंट के लिए इंटरपोल को भी सूचित किया है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने ईडी के अनुरोध पर इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए हैं।
 
ईडी ने फरवरी में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की। इसके बाद उसने इस मामले में देशभर में कुल251 स्थानों पर तलाशी ली। इस मामले में अभी तक 7,638 करोड़ रुपए की कीमत के हीरे, सोना, बेशकीमती पत्थर और अन्य चल एवं अचल संपत्तियां जब्त की गई है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

नवीनतम

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

अगला लेख