dharma sangrah
✕

भगोड़े नीरव मोदी के बेशकीमती घर और जमीन कुर्क

Webdunia
शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (15:43 IST)
मुंबई/नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को नीरव मोदी और उनके समूह की 21 संपत्तियों को कुर्क किया है। इसमें एक फार्म हाउस और एक पेंटहाउस भी शामिल है। 11 हजार 400 करोड़ के पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की इन संपत्तियों की कीमत करीब 523 करोड़ रुपए है।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्तियों की कुर्की के लिए अस्थायी आदेश जारी कर दिया है और 81.16 करोड़ रुपए मूल्य के एक पेंटहाउस (तीन फ्लैटों को जोड़कर बनाए गए) और मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र के किनारे बने समुद्र महल अपार्टमेंट के 15.45 करोड़ रुपए की कीमत के एक फ्लैट को कुर्क किया है।
 
एजेंसी ने कहा कि नीरव मोदी और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 21 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है जिनका कुल बाजार मूल्य 523.72 करोड़ है।
 
एजेंसी ने कहा कि इनमें छह रिहाइशी संपत्तियां, 10 कार्यालय परिसर, पुणे में दो फ्लैट, एक सौर ऊर्जा संयंत्र, अलीबाग में एक फार्महाउस और अहमदनगर जिले के करजत में 135 एकड़ जमीन शामिल हैं।
 
पीएमएलए के तहत 14 फरवरी को मामला दर्ज करने के बाद एजेंसी ने पूर्व में रत्न, हीरे, आभूषण, शेयर, बैंक जमा और महंगी कारें जब्त की थीं, लेकिन अचल संपत्ति को कुर्क करने की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।
 
समुद्र महल की संपत्तियां और पुणे के दो अन्य फ्लैट मोदी और उसकी पत्नी अमी के नाम हैं जबकि महाराष्ट्र की राजधानी के कालाघोड़ा और ओपेरा हाउस इलाके की संपत्तियां मोदी की हीरा कंपनी - फायरस्टार्टर डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है।
 
अलीबाग के तट के किनारे वाले खिहिम इलाके में नीरव मोदी ट्रस्ट से जुड़े एक फार्महाउस और उससे लगी जमीन, जिसकी कीमत करीब 42.70 करोड़ है, को भी कुर्क किया है। इसी तरह अहमदनगर जिले के करजत इलाके में 70 करोड़ रुपए मूल्य के 53 एकड़ के सौर ऊर्जा संयंत्र के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की गई है।
 
मुंबई के लोअर परेल इलाके में मार्क बिजनेस एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम के दो कार्यालय परिसरों को भी कुर्क किया गया है। इनकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है।

अधिकारियों ने दावा किया कि इस हालिया कार्रवाई के साथ ही इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अब तक 6,393 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
 
एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ के लिए मोदी, अमी और मोदी के रिश्तेदार तथा गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर मेहुल चौकसी को समन जारी कर 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख