dharma sangrah
✕

हत्या के आरोप में गिरफ्तार मेजर को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Webdunia
सोमवार, 25 जून 2018 (22:53 IST)
नई दिल्ली। सेना के मेजर की पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक अन्य मेजर को दिल्ली की एक अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीषा त्रिपाठी ने मेजर निखिल हांडा को पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
 
इससे पहले पुलिस ने कहा था कि मेजर को हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और उनके कपड़ों की बरामदगी के लिए उन्हें मेरठ ले जाना होगा। पश्चिम दिल्ली में शनिवार को सेना के एक मेजर की पत्नी की हत्या में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने हांडा को रविवार को मेरठ से गिरफ्तार किया था। दिल्ली छावनी इलाके में बराड़ स्क्वायर में महिला का शव बरामद किया गया था और उसका गल रेता हुआ था।

शुरुआती दौर में पुलिस को यह सूचना मिली थी कि महिला की मौत सड़क हादसे में हो गई है। बाद में जब उन्होंने शव का मुआयना किया तो यह पता चला कि महिला का गला रेता हुआ है। पुलिस ने आरोप लगाया कि आरोपी ने कथित रूप से कार का इस्तेमाल कर मृतक का चेहरा और शरीर कुचल दिया था ताकि यह सड़क हादसा प्रतीत हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड पर सोनिया गांधी के दावे को राकेश अस्थाना ने क्यों नकारा? पूर्व एसआईटी प्रमुख के बड़े खुलासे

क्‍या शेख हसीना की बांग्‍लादेश वापसी होगी, भारत ने रखी दो शर्तें?

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

अगला लेख