अमरावती में फार्मासिस्ट की हत्या मामले में NIA का दावा- आरोपी ने बनाया था आतंकी गिरोह...

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (23:39 IST)
मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती में फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने शुक्रवार को 11 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। उमेश ने भाजपा नेता नूपुर शर्मा का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट साझा किए थे।

आरोप पत्र में दावा किया गया है कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में दिए गए शर्मा के विवादित बयानों का समर्थन करने वाले व्हाट्सऐप पोस्ट को उमेश द्वारा साझा करने पर उससे बदला लेने के लिए आरोपी ने एक आतंकवादी गिरोह बनाया था।

यहां स्थित विशेष एनआईए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। अदालत ने 2 भगोड़े आरोपियों के खिलाफ जांच जारी रखने के एजेंसी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

आरोप पत्र में अब्दुल शेख, मोहम्मद शोएब, आतिब राशिद, यूसुफ खान, इरफान खान, अब्दुल अरबाज, मुशिफिक अहमद, शेख शकील, शाहिम अहमद, मुदस्सिर अहमद और शाहरुख खान का नाम शामिल है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनआईए ने कहा कि आरोपियों ने लोगों में आतंक फैलाने के मकसद से 21 जून, 2022 को अमरावती के घंटाघर इलाके में उमेश की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए ने भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (आपराधिक साजिश), 302 (हत्या), 153-ए (धर्म, 2 जुलाई को मामला दर्ज किया था।Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More