ISIS के पांच समर्थक एनआईए के शिकंजे में

Webdunia
शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 (14:18 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने इराक और सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) को समर्थन करने वाले पांच लोगों को एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
 
एनआईए की शुक्रवार को यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि एनआईए की विशेष अदालत ने गत मंगलवार को इन आरोपियों को तीन दिन के एनआईए हिरासत में भेज दिया। इन पांचों आरोपियों को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनमें मिद्लाज, अब्दुल रसक केवी, राशिद एमवी, मनफ रहमान और हमजा यूके शामिल हैं।
 
गिरफ्तार लोगों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 38 और 39 के तहत आरोप लगाया गया है। इन पर अवैध आतंकवादी संगठन आईएसआईएस या उससे जुड़े संगठन दायश के सदस्य होने को लेकर सीरिया में संगठन में शामिल होने के लिए भारत से सीरिया की यात्रा करने या उसका प्रयास करने का भी आरोप है। 
 
जांच में यह पता चला कि मिद्लाज और राशिद एमवी ने शाहजहां वीके, जिसके विरुद्ध एक अन्य मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है, के साथ अक्टूबर 2016 में तुर्की की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान ही उनका सीरिया में प्रवेश करने का भी इरादा था, लेकिन बीच में ही तुर्की अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गत वर्ष जनवरी में इन्हें तुर्की से वापस भारत भेज दिया गया। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More