आश्रय गृह से लड़कियों के लापता होने पर केरल सरकार को एनएचआरसी का नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2022 (00:36 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को कहा कि केरल के कोट्टायम जिले के आश्रय गृहों से लड़कियों के बार-बार लापता होने के मामले में उसने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।एनएचआरसी ने घटना के बारे में जानकारी के साथ-साथ लड़कियों के गायब होने के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

कोट्टायम जिले के मंगनम स्थित एक आश्रय गृह से 9 लड़कियों के लापता होने की मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए एनएचआरसी ने कहा कि उसने राज्य के मुख्य सचिव को एक नोटिस जारी कर घटना के बारे में जानकारी के साथ-साथ लड़कियों के गायब होने के बाद की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

एनएचआरसी ने यह भी रिपोर्ट मांगी कि क्या सामाजिक न्याय विभाग या बाल कल्याण समिति के किसी लोक सेवक की संलिप्तता लड़कियों को आश्रय गृह से भगाने में है। इसके अलावा एनएचआरसी लापता लड़कियों के असंतोष के बारे में भी जानकारी मांगी है।

ऐसा प्रतीत होता है कि महिला सामाख्या नामक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा चलाए जा रहे आश्रय गृह के पर्यवेक्षण और प्रभावी निगरानी की खामी है। इसके बावजूद इसे सामाजिक न्याय विभाग और बाल कल्याण समिति से मान्यता प्राप्त है। आयोग ने कहा कि ऐसा लगता है कि कैदी इस आश्रय गृह में रहने से संतुष्ट या खुश नहीं हैं।

आयोग ने कहा कि ऐसा लगता है कि इन लड़कियों के साथ किसी तरह का अमानवीय और अशोभनीय व्यवहार हुआ है, जिससे उन्हें आश्रय गृह छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। एनएचआरसी ने कहा, कोट्टायम स्थित मंगानम से लापता लड़कियों के लिए दर्ज मामले की स्थिति और गिरफ्तारी (यदि कोई हो तो) के बारे में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को भी एक नोटिस जारी किया गया है।

रिपोर्ट में समाज के कमजोर वर्गों की तस्करी को रोकने के लिए आयोग द्वारा वर्ष 2017 में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के कार्यान्वयन की स्थिति भी अवश्य शामिल होनी चाहिए। इस संबंध में अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

कोट्टयम का दौरा और जांच के बाद विशेष प्रतिवेदक हरिसेन वर्मा को आयोग के समक्ष दो महीने के भीतर रिपोर्ट भी पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट में वर्तमान मामले की जांच भी शामिल की जाएगी। इसके अलावा आयोग ने यह भी कहा है कि उम्मीद है कि वह भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय भी सुझाएंगे। रिपोर्ट में कथित आश्रय गृह में रहने को लेकर लापता लड़कियों के असंतोष और मोहभंग के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए।

गौरतलब है कि सोमवार को कोट्टयम के महिला सामाख्या से नौ लड़कियों के लापता होने को लेकर खबर सामने आई थी। ऐसा दावा किया गया था कि इसमें रहने वाली लड़कियां पिछले काफी दिनों से वहां रहने को लेकर विरोध कर रही थीं। इसके बाद यहां से फरार पाई गईं। केरल में इस तरह की ये तीसरी घटना थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।(वार्ता)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More